boltBREAKING NEWS

आमलीगढ़ में तीन दिवसीय ई श्रम कार्ड शिविर का आयोजन

आमलीगढ़ में तीन दिवसीय ई श्रम कार्ड शिविर का आयोजन

मंगरोप (मुकेश खटीक) श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा ई श्रम पोर्टल तैयार किया गया है जिसमें सभी मजदूर वर्ग के लोगो के लिए ई श्रमिक कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्ध हैं।भारतीय जनता मजदूर संघ ने सुवाणा समिति के ग्राम पंचायत आमली गढ़ पाछली में तीन दिवसीय ई श्रमिक कार्ड कैंप लगाकर सभी मजदूरो के ई श्रमिक कार्ड बनवाये।जिसमें पंचायत क्षेत्र के आसपास के मजदूरो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।इस कार्यक्रम को भारतीय जनता मजदूर संघ जिलाध्यक्ष गोविंद वैष्णव के नेतृत्व में किया गया।जिला अध्यक्ष वैष्णव ने बताया कि केंद्र सरकार ने संगठित एवं असंगठित मजदूरो के लिए ई श्रमिक पोर्टल तैयार किया गया है।जिसके द्वारा सभी मजदूरो को केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की हर एक योजना का लाभ मिल सके एवं उनका सर्वांगीण विकास हो सके असंगठित वर्ग में वह मजदूर आते है जो कि प्रवासी मजदूर रेहड़ी पटरी वाले घरेलू कामगार कंस्ट्रक्शन वर्कर और प्लेटफार्म वर्कर खेतिहर आदि ऐसे कई मजदूर जो असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे हैं वह  अपना ई श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।भारतीय जनता मजदूर संघ के आई कार्ड भी बनाए जा रहे हैं तो सभी मजदूर संगठित क्षेत्र में काम करने वाले एवं असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर भारतीय जनता मजदूर संघ से जुड़कर सरकार द्वारा प्रदत लाभ के भागीदार बन सकते है।